| मुख्य पृष्ठ |
| पुरस्कार स्कीम |
| आपके सुझाव |
| विजेता |
सुझाव स्कीम के अंतर्गत पुरस्कार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक सुधार लाने के लिए अपने सुझाव भेजने हेतु दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र, इसके स्वायत निकायों और उपक्रमों के अधिकारियों और कर्मचारीवृंद को प्रोत्साहित करने का विनिश्चय किया है । जैसे:-
| Cutting down delays | Reducing paper work | Simplifying process and procedures |
| Bringing innovative improvement for citizens' satisfaction | Reducing cost of operation to bring economy and saving in Govt. expenditure | Other allied fields having a direct bearing on citizens' satisfaction |
| Suggestions of innovative nature resulting in reforms of any kind; | ||
उपरोक्त सूची केवल दृष्टांत स्वरूप है और न कि सुविस्तृत अधिकारी और कर्मचारीवृंद लोक प्रशासन के किसी क्षेत्र में सुधार उन्नति लाने के लिए सुझाव भेज सकेंगे । सुझाव अपने स्वयं विभाग और किसी राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन के अन्य विभागों , उसके स्वायत निकायों आदि दोनों में भेज सकते हैं ।
सुझाव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक सुधार संबंधी समिति द्वारा विचार किया जाएगा और उसका मूल्यांकन किया जाएगा ।
नगद पुरस्कार : 5000/-रु. तक नगद पुरस्कार, सुझावों के लिए अधिकारियों और कर्मचारीवृंद को उनकी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा जो प्रशासनिक सुधार संबंधी स्थायी समिति द्वारा स्वीकार किया जाएगा ।
आवर्तिता और सुझाव भेजने की पद्धति:- सुझाव संपूर्ण वर्ष किसी भी समय प्रशासनिक सुधार विभाग को भेजा जा सकता है । सुझावों को त्रिमाही आधार पर, अर्थात् पहले त्रिमाही / अप्रैल से जून तक मूल्यांकन किया जाएगा, इन्हे जुलाई मास में प्रशासनिक संबंधी स्थायी समिति द्वारा निर्धारित किया जाएगा और इनकी संवीक्षा की जाएगी तथापि, इन्हें उप निदेशक ( प्रशासनिक सुधार) दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन, सातवां तल, सी विंग, दिल्ली सचिवालय, आई. पी. इस्टेट, नई दिल्ली को भेजे जा सकते हैं या drkbrai@hub.nic.in को ईमेल कर सकते हैं ।
सुझाव का प्रारूप
सुझाव में यथासंभव शीघ्र निम्नलिखित पहलुओं को संक्षिप्त रूप से सम्मिलित किया जाएगा:-
वह विभाग जिससे सुझाव संबंधित हो,
विषय-वस्तु/सम्मिलित क्षेत्र,
विद्यमान प्रणाली में दोष/ समस्याएं,
सुधार और उसके कार्यान्वयन के लिए सुझाव,
होने वाले फायदे जिसमें लागत फायदे, यदि कोई हों, भी हैं,
अन्य लक्षण, यदि कोई हो,
आवेदक को पारस्परिक क्रिया को और सुकर बनाने के लिए, जहां अपेक्षित हो, अपना पूर्ण नाम, पदनाम, पता, और टेलीफोन नम्बर देना चाहिए ।
उत्कृष्ट फाइलिंग प्रणाली के लिए पुरस्कार
उत्कृष्ट नोटिंग और ड्राफ्टिंग के साथ फाइलों को समुचित रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो कार्यालय प्रक्रिया मैनुअल में दिए गए मार्गदर्शक सिद्धान्तों को पूरा करता है । चयनित फाइलों की ए. आर. विभाग के अधिकारियों की समिति द्वारा संवीक्षा की जाएगी और मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र देने के लिए प्रशासनिक सुधार संबंधी समिति को सिफारिश दी जाएगी । विभागाध्यक्ष ए. आर. विभाग के माध्यम से समिति की सिफारिश के लिए उत्सृष्ट संवीक्षा किए गए मामलों को भी निर्दिष्ट किया जा सकता है ।
मुख्य सचिव से एक या अधिक प्रशंसा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारीवृंद सदस्यों को 2000/-रु. की नगद राशि प्रदान की जाएगी ।
अत: सभी अधिकारियों/कर्मचारीवृंद सदस्यों को अपने सुझाव देने की सलाह दी जाती है । उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र के लिए अहित होने हेतु फाइलों को प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय प्रक्रिया मैनुअल का अनुरूप करने की भी सलाह दी जाती है ।